Powered By Blogger

Wednesday, June 17, 2020

" * तोहफा * "

                             तोहफा.....
                                      

आज सुबह ही सुधा का मन उदास हो चला था... कोरोना के कारण जन्मदिन भी नही मना सकते है...
ना कोई खरीददारी.....
ना बाहर खाना ना कोई पार्टी ,ना सजना ना सँवरना...
यूँ तो पतिदेव मोहनजी ने और बच्चो ने विश किया परंतु पूरा दिन सूना सूना सा लग रहा था... परिवार के बिना उदासी ही उदासी...
तभी मोबाइल बजा ,स्क्रीन पर भाभी जी की फोटो डिसप्ले हो रही थी...

" हैलो.... दीदी...हैप्पी बर्थडे ....
                                        
अब व्हाट्सएप खोल कर वीडियो देखो....
ये कया....भाभी जी अच्छी तरह से विश भी नही कर सकती....
मन सा मसोस कर सुधा ने वीडियो खोली ....
मधुर धुन के साथ उसके बचपन की तस्वीरे... 
उसके बाद परिवार के प्रत्येक सदस्य ने बारी बारी से उसके व्यक्तित्व की खूबसूरती पर चंद पंक्तियां बोली , फिर सभी ने ....
भाई-भाभी, मम्मी- पापा ,सास -ससुर, जेठ - जेठानी परिवार के सभी बच्चों ने मिलकर उसके लिए हैप्पी बर्थडे सोंग गाया ...
ये देखकर खुशी के आँसू आ गए... 
वीडियो एक बार ,दो बार , तीन बार देखा...
फिर फटाफट वीडियो काॅल लगाया ...
तो तीन घरों में केक मेज पर रखे हुए है....
सुधा भी घर में केक बनाया था जो पतिदेव मोहनजी ने मेज पर रख दिया....
अब सब जगह केक काटा जा रहा था और उसकी आँखों में प्यार के आँसू छलक आए ....
कितना सुखद अहसास होता है '''' 
हम घर में भले अकेले हैं ,लेकिन यदि हमारा परिवार हमें प्यार करता है तो जंगल में भी मंगल है....
उसका दिल किया , सबसे बहुत बहुत प्यार कर ले... सबको कृतज्ञता प्रकट करे....
और अपने व्यक्तित्व को और भी अच्छा गढ़ ले....
' प्रशंसा और प्यार ' से बढ़कर अमूल्य तोहफ़ा नहीं हो सकता है ....
ये उसने आज पहली बार महसूस किया ...
                                   

       .......Thanku for read....

No comments:

Post a Comment

पुरुष का बलात्कार

आज का समाज बहुत आगे बढ़ चुका है । आज लड़का और लड़की दोनो को ही समान नजरो से देखा जा रहा है । आज हम जहा सिर्फ लड़की के साथ होने वाले गलत घटना...